सिवान :संत समागम कल से, तैयारी पूरी
 आंदर (सिवान) : प्रखंड परिसर में 19वें दो दिवसीय वार्षिक विशाल संत समागम की तैयारी जोरों पर चल रही है। यह संत समागम 31 दिसंबर को शुरू होगा एवं एक जनवरी को संपन्न होगा। उत्तरप्रदेश के बलिया जिला के महात्मा मोतीचंद की अध्यक्षता में 31 दिसंबर को क्षमा याचना 
समारोह छह बजे से शाम से नौ बजे रात तक होगा। जयपुर के युवा क्रांतिकारी संत अमित कुमार की अध्यक्षता में एक जनवरी की सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े नौ बजे तक प्रभातफेरी, साढ़े दस बजे से ढाई बजे तक संत समागम का आयोजन किया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि 
 इलाहाबाद के संत विशाल वैरागी होंगे। बलिया के संत धनंजय, फगवाड़ा से संत छोटू बाबू ब्रह्मचारी, पटना की कुमारी दीपिका, धनबाद की
कुमारी प्रज्ञा, सिवान के शिव गोविंद, आंदर बाजार के महात्मा देवचंद, धनराज, शंभू, शंकर, आसांव बाजार के अच्छेलाल, बभनौली के वीरेंद्र, हैवतपुर के रामशंकर, छजवां बलिया के रामवास, पतेजी बहादुर के अनिल कुमार, अमनौरा के अमर कुमार, खुजवा के पवन कुमार आदि इसमें शिरकत करेंगे।