सिवान :तरैया को करचोलिया की टीम ने 36 रनों से किया पराजित
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर 
 लकड़ी नबीगंज प्रखंड क्षेत्र के मूसेपुर स्थित तपेश्वर पांडेय प्लस टू इंटर कॉलेज के खेल मैदान में शनिवार को तपेश्वर पांडेय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मैच करचोलिया बनाम तरैया टीम के बीच खेला गया। इसमें करचोलिया की टीम ने 36 रनों से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि इसके पहले हम पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया।
उन्होंने आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. शैलेश पांडेय को सहयोग के रूप में पांच हजार रुपये नकद राशि देकर प्रोत्साहित किया।
टॉस जीतकर करचोलिया की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 156 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी तरैया की टीम 120 रन पर ही सिमट गई। मैन ऑफ द मैच करचोलिया टीम के रंजीत कुमार को घोषित किया गया।
इस अवसर पर मुखिया मनोज सिंह, व्यवस्थापक मोतीलाल प्रसाद, पूर्व मुखिया शंकर मांझी, बलिराम सिंह, अनिल पासवान, मुन्ना साह, धर्मेंद्र महतो, रोशन पांडेय, राजेश ठाकुर, अखिलेश पांडेय आदि ने खिलाड़ियों को कॉपी,  कलम, डीटीएच एंटीना और नकद भेंट कर सम्मानित किया।
रविवार को अमनौर बनाम राजापट्टी टीम के बीच मैच खेला जाएगा।