मोतिहारी शहर के एमएस कॉलेज मैदान के समीप तालाब के संरक्षण के लिए आगे नहीं आ रहे स्थानीय लोग !
मोतिहारी शहर के एमएस कॉलेज मैदान के समीप तालाब पर लगे बदहाली के दाग काफी हद तक मिटे हैं, पर अभी यहां कई प्रकार के कार्य होना बाकि हैं। तालाब के तीन हिस्सों में घाट बनाया गया है, पर गंदगी से स्थिति बदहाल है। इस तालाब के संरक्षण की जरूरत है।

इस तालाब का इतिहास काफी पुरानी है। अंग्रेजी शासन के वक्त इस तालाब की खुदाई कराई गई थी। आजादी के बाद इसकी हालत खराब होती चली गई।आसपास के लोगों ने इसमें कचरा फेकना शुरू कर दिया, जिससे इसका पानी प्रदूषितहोने लगा। समय-समय पर सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा इसकी सफाई कराई जाती है। वहीं यह स्थल आस्था का प्रतीक भी है। यहां बने छठ घाट पर लोग पूजा-अर्चना करते हैं। मोहल्ले के लोग उस समय तालाब को मिलकर साफ करते हैं।