सिवान :कार्रवाई की मांग
हुसैनगंज (सिवान) :स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़रम निवासी अजीत कुमार श्रीवास्तव ने थाने में आवेदन देकर अपनी भूमि पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। उसने कहा है कि इस जमीन पर चल रहे पट्टीदारों से विवाद में 2003 में डिग्री मिल गई। इसके बावजूद गांव के दबंगों ने फर्जी तरीके से हारे हुए व्यक्ति से जमीन लिखवा ली और उस पर सुनील साह, ओमप्रकाश मांझी, राजू साह, रामानंद प्रसाद, अरविंद साह द्वारा कब्जा किया जा रहा है।