बेतिया :– प. चंपारण में जनअधिकार पार्टी का सदस्यता अभियान

दैनिक खोज खबर शमीम क़मर रेयाज़ी साठी प. चम्पारण बिहार:–
श्री पप्पू यादव की जानअधिकार पार्टी का जनसंपर्क अभियान में आज सैकड़ों लोगों को जिला अध्यक्ष श्री यादवेन्द्र यादव एवं जिला सचिव श्री रविंद्रनाथ मिश्रा जी ने सदस्यता दिलाया। इस जनसंपर्क अभियान की टीम ने आज सुबह से नरकटियागंज,चनपटिया,और लौरिया प्रखण्ड के दर्जनों गावँ एवं बाजार में पहुँच कर अपनी पार्टी के उद्देश्य को साझा किया और साथ ही श्री पप्पू यादव द्वारा नवनिर्मित जन अधिकार पार्टी बनाने का मकसद समझाया ।
बिहार ही नहीं बल्कि भारत देश श्री पप्पू यादव से परिचित है श्री यादव राजद के सक्रिय एवं लोकप्रिय,कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते रहे हैं यह और बात की “कुछ तो मजबूरिया रही होंगी ,ऐसे कोई बेवफा नहीं होता । आज पप्पू यादव की अपनी एक अलग राजनीती पार्टी “जनअधिकार पार्टी ” के नाम से है और बिहार की राजनितिक में अपनी एक अलग पहचान एवं पैठ बनाने की प्रयास में पार्टी के बड़े अधिकारी से लेकर जिला ,अनुमण्डल,प्रखण्ड,पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सकिर्य भूमिका में अपना अपना योग्यदान दे रहे हैं ।
आज जनअधिकार पार्टी का काफिला जिला अध्यक्ष श्री यादवेन्द्र यादव जी के नेतृव में साठी स्टेशन बाजार पहुंचा, साठी के पार्टी कार्यकर्ताओं ने बहुत ही गर्मजोशी से सवागत किया और एक छोटे से सभा का आयोजन हुवा जिस में समाजसेवी,बुद्धजीवियों ने भाग लिया , साठी के दवा व्यवसायी श्री जावेद आलम ,श्री शहाबुद्दीन ,एहसान सिटी होटल ने सदस्यता ग्रहण किया । इस अवसर पर संवादाता से बातचीत करते हुए जिला अध्यक्ष श्री यादव ने कहा की हमारी पार्टी का उद्देश्य समाजिक न्याय को मजबूत बनाना है जहाँ हर आम आदमी को न्याय मिल सके उसके अधिकार के लिए हमारी पार्टी हरसंभव प्रयासरत है । इस अभियान को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष एवं जिला सचिव के साथ नेपाली बाबा ,सागर बाबा, नसीम ,जावेद आलम अदि विशेष रहे ।




Recent Comments