सिवान :मैदा-चोकर लदा ट्रक पलटा, कोई हताहत नहीं
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर 
 गुठनी (सिवान) : रविवार की रात में गुठनी-मांझी पथ पर यूपी की तरफ से तेज गति से आ रहा मैदा और चोकर लदा ट्रक बरपलिया प्राथमिक विद्यालय के सामने मोड़ पर पलट गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। 
बताया गया कि बड़हलगंज पीड़हनी चौराहा निवासी ड्राइवर सचिन भारती खलासी के साथ यूपी के बस्ती से आटा, पशुओं का चारा (चोकर), 
मैदा और सूजी लादकर छपरा जिला के रसूलपुर जा रहा था, तभी गुठनी-मांझी पथ पर बरपलिया प्राथमिक विद्यालय के पास घुमाव पर नियंत्रण खो दिया और ट्रक पलट गया। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और चौकीदार को सामान की देखरेख में लगा दिया।