परवेज अख्तर/सिवान:
मैरवा(सीवान) : मैरवा थाने का मंगलवार की दोपहर एएसपी जितेंद्र पाण्डेय ने औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान एएसपी ने थाने में चल रहे लंबित मामलों की जानकारी ली। एएसपी ने इन मामलों में चल रहे अनुसंधान तथा निष्पादन आदि के बारे में विस्तार से जांच पडताल की। एएसपी ने इस दौरे के दौरान मैरवा के लेभरी, कैथवली तथा बडगाव का दौरा कर मामलों की जांच की। पुलिस ने इस निरीक्षण को रूटीन जांच बताया।




Recent Comments