
पानापुर (सारण)मंगलवार को थानाक्षेत्र के सारंगपुर डाकबंगला गंडक नदी घाट पर लाखों श्रद्धालुओ ने आस्था की डुबकी लगाई।प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष मेला शांति पूर्वक समपन्न हो गया।मेले में किसी भी समस्या से निपटने के लिए भगत सिंह युवा मंडल तथा भाकपा माले के सौजन्य से मेला कार्यालय लगाया गया था।कार्यालय के सदस्यों द्वारा मेले आये करीब तीन दर्जन से अधिक खोए हुए बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया।मेला समाप्ति के समय मेला कार्यालय से मेले में श्रद्धालुओ को सम्बोधित करते हुए मेले में आये सभी श्रद्धालुओ को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सबो के सहयोग से ही इस मेले का सफलतापूर्वक संचालन हो पाता है।इतनी कम जगह में इतनी बड़ी संख्या में आये श्रद्धालु शांति पूर्वक मेला घूमकर व स्नान कर खुशी खुशी अपने घर को जाते हैं ।साथ हीं उन्होंने भगतसिंह युवा मंडल तथा भाकपा माले के सदस्यों को भी धन्यवाद दिया। दुसरी तरफ स्थानीय प्रशासन ने थानाध्यक्ष के डी यादव के नेतृत्व में पुरी मुस्तैदी के साथ व्यवस्था की कमान संभालते दिखे।एकदिवसीय इस मेले में आसपास के दर्जनों गाँवों के लाखों लोगों द्वारा करोड़ों का व्यवसाय किया जाता है।मेले की सबसे प्रसिद्ध मिठाई जलेबी सतर रूपये किलो बिका।जबकि फर्नीचर का समान पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक होने के बावजूद भी महंगा रहा।महंगे सामग्री के कारण मनोनुकूल फर्नीचर नहीं खरीद सके।




Recent Comments