उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन
✍परवेज अख्तर/सिवान;
बसंतपुर (सिवान) : सीडब्ल्यूएस सिकंदराबाद के सहयोग से सखिरी महिला विकास संस्थान द्वारा पंचायती राज संस्थान की भूमिका और जिम्मेदारियों पर रविवार को सिपाह ट्रेनिंग हॉल में पंचायत स्तरीय एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। प्रशिक्षण में रिसोर्स पर्सन रामदर्शन पंडित ने पंचायती राज अधिनियम 2006 के नियमावली एवं प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही पंचायत स्तरीय समितियों के भूमिका एवं जिम्मेदारियों बारे में भी चर्चा की गई। मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव रंजन सिंह, गांधी भगत, कमलदेव मांझी, मीना कुमारी देवी, मो. असलम, प्रभावती देवी, सरोज देवी, सिंधु देवी, अंकुश कुशवाहा आदि मौजूद थे।
—




Recent Comments