इसुआपुर(सारण)-प्रखण्ड के इसुआपुर पंचायत के अचितपुर यादव टोला स्थित देवी मंदिर से होकर इसुआपुर उच्च बिद्यालय तक जाने वाली ग्रामीण सड़क का शिलान्यास बिधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने किया ।मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत आने वाले इस सड़क के निर्माण के लिए बिभाग द्वारा 73 लाख रुपये स्वीकृत की गई है ।सदियों से उपेक्षित इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों में हर्ष ब्याप्त है ।सम्बेदक शम्भू कुमार सिंह ने बताया कि इस सड़क को मानक के अनुरूप 6 महीनों में बना दिया जायेगा ।मौके पर आये बिधायक से ग्रामीणों ने अपनी अपनी ब्यथा भी सुनाई ।जिसके निराकरण के लिए विधायक ने आवश्यक निर्देश भी दिये ।मौके पर मुखिया राजकिशोर सिंह,निजी सचिव अशोक कुमार राय,जितेन्द्र सिंह कुशवाहा, मनोज मांझी,चनरदेव राय,रामबाबू राय,गुड़ु सिंह कुशवाहा, नबीन कुमार सिंह, मुकेश चौरसिया, सकील राय,अरगदेव राय,रामा राय,सत्यनारायण राय,अवधेश राय सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे ।