अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर सीवान में याद किए गए सर हेनरी डूनांट

🔴भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की सीवान इकाई के द्वारा बुधवार को अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर स्थानीय रेड क्रॉस भवन के परिसर में एक समारोह आयोजित कर के रेड क्रॉस सोसाइटी के स्थापक सर हेनरी डूनांट के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर के उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । इस मौके पर सीवान इकाई के चेयरमैन डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ,सचिव रत्नेश प्रसाद सिंह, जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह , सीवान ब्लड डोनर क्लब के संयोजक नीलेश वर्मा नील व प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर के श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। तदुपरांत अतिथियों के द्वारा रेडक्रॉस के प्रतीक झंडे का झंडोत्तोलन कर के विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । समारोह का संचालन रामजी प्रसाद ने किया । उन्होंने सर जिन हेनरी डू डूनांट द्वारा किए गए ऐतिहासिक सामाजिक कार्यों से लोगों को अवगत कराया। इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सीवान इकाई के संस्थापक सदस्यों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए अंग वस्त्र तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीवान के सुप्रसिद्ध डॉक्टर राजेंद्र सिंह को जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह द्वारा अंग वस्त्र तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं चेयरमैन डॉ अनिल कुमार सिंह द्वारा रामेश्वर प्रसाद को, सचिव रत्नेश प्रसाद सिंह द्वारा जुगुल प्रसाद सर्राफ को तथा वाइस चेयरमैन सुधीर कुमार जैसवाल द्वारा दयानंद प्रसाद को तथा रेडक्रॉस के पूर्व सचिव डॉ शशिभूषण सिन्हा द्वारा शारदा प्रसाद को अंगवस्त्र एवं प्रमाण देकर उनके द्वारा किए गए समाज में उल्लेखनीय कार्य एवं योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीवान दत्तक केंद्र को एक वैशाखी तथा व्हीलचेयर प्रदान किया गया व सृष्टि कुमारी को भी व्हील चेयर दिया गया ।
इस अवसर पर यूथ रेडक्रॉस क्लब, सीवान का भी गठन किया गया।
समारोह में सीवान रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष श्यामसुंदर सोमानी, सलीम सिद्दीकी ,राजीव रंजन राजू ,डॉक्टर सीपी मिश्रा, डॉक्टर अली असगर, डॉक्टर अनिल, ज्ञान प्रकाश , संदीप तुल्स्यान, राजा श्रीवास्तव, सतीश पांडे, अंबालिका सिन्हा ,अर्चना कुमारी, वीरेंद्र कुमार पांडे ,मल्लिका कुमारी ,रियाजुद्दीन अनवर, गुड्डी देवी ,चंदन कुमार यादव, रुपेश कुमार यादव, बृजेश सिंह समाजसेवी बच्चा सिंह, विनोद कुमार सिंह समेत नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
( इनपुट : परमार डाॅट काॅम-सीवान )