​*मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज प्रखण्ड के खाड़ा पंचायत का सरकारी अस्पताल के भवन बना सपना*

*चन्दन कुमार झा “दैनिक खोज खबर” उदाकिशुनगंज* 

मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज प्रखण्ड के खाड़ा पंचायत के सरकारी अस्पताल के भवन का सपना देखना यहॉ के लोगों का एक पहाड़ पर सड़क बनाने जैसा दिखाई दे रहा है!
ये कहानी नही हकीकत बयां 
पंचायत के वर्तमान मुखिया *ध्रुव कुमार ठाकुर* द्वारा “दैनिक खोज खबर” के पत्रकार से दूरभाष पर उनके बातों से पता चलता है !
*मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर के अनुसार*—
 कई वर्षों पहले खाड़ा में एक अस्पताल हुआ करता था इससे यहां के नजदीक  विभिन्न पंचायत के लोग स्वास्थ्य लाभ लिया करते थे ! 
उन्होंने कहा कि  हमलोगों का उम्र तकरीबन  05-06 वर्ष का रहा होगा यानि 32-35 वर्ष पहले हमलोगों का इलाज  उस समय  पदस्थापित चिकित्सक द्वारा मेरे अभिभावक करवाया करते थे !समय का दंड कहा जाय वर्षों  पहले अस्पताल के भवन का गिरना  शुरू हुआ अभी मलवा में तब्दील है !
*रश्मि झा के अनुसार*
*इन्होंने मुख्यमंत्री जनता दरवार को दिये  आवेदन, उसके जबाव  व अस्पताल के जमीन से संबंधित  साक्ष्य दिखाये जो उन्हे सरकार द्वारा प्राप्त करवाया गया था*! 
इनके द्वारा दिये आवेदन से  पता चल रहा है कि रश्मि झा ने मुख्यमंत्री जनता दरवार में वर्ष 2016 जनवरी में अस्पताल से संबंधित आवेदन मुख्यमंत्री जनता दरवार में  दी थी ! 
* आवेदन के आलोक में*
मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, मधेपुरा के *पत्रांक 242 दिनांक 01.03.16* के जबाव में उल्लेख है कि अस्पताल को  भवन हेतू स्वीकृति प्राप्त है पर जमीन के अभाव के कारण भवन निर्माण का कार्य नहीं हो पा रहा है ,जबकि  राजस्व विभाग का एक रिपोर्ट कहता है कि जमीन उपलब्ध है !
*क्या इस तरह का दो प्रकार का रिपोर्ट समाज का दिशा व दशा तय कर पायेगा*?

*जनता का प्रश्न है*
*क्या इसी तरह हमलोगों को सुशासन में बिना अस्पताल का सुविधारहित प्रशासन द्वारा रखा जाएगा*?
*हम ग्रामीण लोग कब तक 30 -35 कि.मी. पूर्व उदाकिशुनगंज तक इलाज हेतू अथवा प्रसव करवाने के लिए जाया करेंगे*?
*क्या हमलोगों को अस्पताल का सेवा हमारे जीवित रहते नही मिलेगा*? 
इस प्रकार अनेकों सबाल है सुसाशन सरकार से जनता का !जबकि ग्रामीण राकेश रंजन , पू्र्व पंचायत समिति  जितेन्द्र पंडित,भालचंद झा,अमोद सिंह,ललित नारायण राम (पूर्व सरपंच ) एवं शिवदत्त झा (पूर्व वार्ड सदस्य ), श्रीनंदन झा  आदि का कहना है कि राजस्व एवं भुमी सूधार विभाग के अभिलेख के मुताबिक अस्पताल में दान किया जमीन उपलब्ध है पदाधिकारियों व सरकार के द्वारा टाल-मटोल करना जनता के हितों से खिलबाड़ करना है !
*अस्पताल के जमीन का विवरण सरकारी रिपोर्ट के अनुसार इस प्रकार है* 

*अस्पताल के जमीन का खाता सं.-1102060298000978,खेसरा न.-2107,08,09,10,व 2114 और रकवा -0.75,0.86,0.55,0.35 एवं 0.08 डिस्मिल जो कि थाना सं.-61 ,मौजा खाड़ा के अभिलेख में दर्ज है* !
बताते चले कि वर्तमान मुखिया के कथनानुसार अस्पताल बनाने हेतू जो उनसे सहयोग  पदाधिकारी को चाहिये हम  देंगे !
 मुखिया के साथ ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल भवन के लिए हम लोगों को  जो  आंदोलन सरकार व प्रशासन से करना पड़ेगा करेंगे !
अस्पताल भवन सरकार द्वारा बनवाकर यहां के जनता को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करवाना मेरा प्रमुख उद्देश्यों में से एक है !
*सरकार व प्रशासन इस अोर ध्यान दें ताकि हजारों जनता अथवा चारों ओर के   09-10 पंचायत  के लोग इससे  लाभान्वित हो सके*!