सारण :वाहन की ठोकर से युवक जख्मी –
#दिग्विजय सिंह बबलू
डोरीगंज -:
“”””””””””
छपरा पटना मुख्यमार्ग स्थित शेरपुर गाँव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने 40 वर्षीय एक युवक को ठोकर मार दिया जिस घटना मे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे स्थानीय लोगो की मदद से युवक को छपरा सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया जख्मी शेरपुर गाँव निवासी संतोष कुमार सिंह बताया जाता है

*टूटी रेलिंग से आये दिन होती है सड़क दुर्घटना*
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की सुबह साढे 9 बजे की है प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक युवक गाँव के समीप ही अपनी पान की एक छोटी – सी दूकान चलाता है , सुबह दूकान खोलने के बाद युवक मुख्यमार्ग स्थित सड़क के दूसरे किनारे किसी दूकानदार से मिलकर वापस अपनी दूकान पर आने के लिए सड़क पार कर रहा था तभी किसी अज्ञात वाहन ने युवक को ठोकर मार दी जिस घटना मे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे मौके पर मौजूद दवा व्यवसायी जन्मेजय राय , माँ वीणापाणी कोचिग सेन्टर के संस्थापक सुरेन्द्र कुमार राय व एक आॅटो चालक शमशाद खान आदि लोगो की तत्परता से जख्मी युवक को तत्काल छपरा सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहाँ युवक ईलाजरत है ।
सूत्रो के मुताबिक युवक को सिर व एक हाथ मे गंभीर चोटे आई है जो ईलाज के बाद अब खतरे से बाहर बताया जाता है ।

स्थानीय लोगो ने बताया कि शेरपुर गेट के समीप मुख्यमार्ग पर बने पुलिया का रेलिग कई वर्षो से ध्वस्त हो चूका है जिसपर ओवरटेक कर अब वाहने दौड़ती है जहाँ गाँव की तरफ आने के लिए आए दिन लोग खड़े होकर लम्बी वाहनो की कतारे खत्म होने का इंतजार करते है ऐसे मे अक्सर दुर्घटनाओ का भय बना ही रहता है लोगो ने बताया कि कई बार ऐसे हादसे हो चूके है इसकी कोई सुधि लेने वाला नही ।




Recent Comments