सारण :जमीनी विवाद मे मारपीट, प्राथमिकी दर्ज -:
#दिग्विजय सिंह बबलू
डोरीगंज-:
“””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के सैदपुर झौवा में जमीनी विवाद को ले मारपीट का मामला प्रकाश में आया है । जिसको ले दोनों पक्षों ने अवतार नगर थाने में अलग अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्रथम पक्ष के शिवनाथ महतो ने अपने ही गांव के सुरज महतो,कृष्णा महतो, सन्नी महतो, रंजीत महतो,कुन्ती देवी व अनिता देवी पर मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष के ओर से कुंती देवी ने गांव ही के चिंता देवी,इंदल कुमार महतो, शोभा कुमारी, प्रभा कुमारी, पुतुल कुमारी पर मारपीट कर जख्मी कर देने व कान से सोने की बाली छीन लेने की प्राथमिकी दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर उचित कारवाइ की जा रही है ।