रेल कारखाना परिसर मे काम अवरुद्ध करने वालो के खिलाफ प्रशासन ने किया निरोधात्मक  कारवाई,काम फ़िर हुआ शुरू 
▪डीएम और एसपी भी कारखाना परिसर पहुंच स्थानीय प्रशासन को दिया आवश्यक निर्देश 
▪प्रशासन ने दिखाये कड़े तेवर ,शुरू कराया काम 
 ▪रेल कारखाना प्रबंधन ने हंगामा करने वाले 150 अज्ञात पर दर्ज कराई प्राथमिकी
एसडीओ  ने भी 17 लोगो पर धारा 107 की तहत की कार्रवाई 
#मनोकामना सिंह की रिपोर्ट 
मढौरा (सारण) 
मढौरा के ताल पुरैना में निर्माणाधीन  डीजल इंजन कारखाने में किसान और प्रबंधक के बीच उतपन्न विवाद में गुरुवार  को चौथे दिन जिला प्रशासन के निर्देश पर पुनः काम शुरू हुआ l बुधवार को किसानों ने फैक्ट्री में हंगामा करते  हुए काम बंद करवा  दिया था l जिसपर कारखाना प्रबंधन ने 150 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है l वही इसी मामले मे एसडीओ  संजय कुमार राय ने 17 नामजदों के खिलाफ धारा 107 की तहत कार्रवाई किया है l काम सोमवार से तथाकथित पोस्टर से बंद हो गया था जिसको अनुमंडल प्रशासन ने मंगलवार को आंशिक रुप से शुरू कराया था ।जिसको लेकर किसान 150 के संख्या मे पहुंच हो हल्ला कर बुधवार को पुनः बंद करा दिया था ।कारखाना प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के सूचना पर डीएम हरिहर प्रसाद और एसपी साहिबा अंसुइआ रन सिंह साहू दोपहर बाद रेल कारखाना परिसर पहूचे ।अनुमंडल प्रशासन और रेल प्रबंधन से विचार विमर्श के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया ।
  बताते चले की 5जून 2016 से शुरू हुये रेल कारखाना के काम को किसान मजदूर संघ के गठन कर व्यवधान को दुर करने की कोशिश प्रशासन द्वारा की गई। फ़िर भी कई बार काम रोक कर व्यवधान डाला गया ।227 एकड़ अधिगृहीत भूमि मे 3000 करोड़ के निवेश करने वाली अमेरिकी कम्पनी जेनरल ईलेक्ट्रिकल द्बारा निर्माण कार्य अपनी सहयोगी कम्पनी एचपीसीएल के सहयोग से कार्य प्रगति पर है ।परंतु स्थानीय राजनीति का शिकार से  कारखाना निर्माण कार्य बार वार अवरोधित हो रहा है ।
    प्रशासन का कहना है मुआवजा की बढ़ी हुई दर से भुगतान की प्रक्रिया काफी तेज गति से हल किया जा रहा है ।अभी तक 75% किसानों को राशि की भुगतान की जा चुकी है ।शेष किसानों का भुगतान अधूरे कागजात के कारण नहीं हो सके है ।प्रशासन उसके लिये भी प्रयासरत है की वाकया राशि की शीघ्र भुगतान हो जाये ।