सिवान :मानव श्रृंखला के सफल आयोजन को ले कराया मॉकडील
#परवेज अख्तर
महाराजगंज/सीवान
शहर के रामापाली प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला के सफल आयोजन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि कुमार प्रखंड अंचल पदाधिकारी रविराज के देखरेख में माँकडिल कराया गया। जो महाराजगंज शहर के रामापाली गांव मे मे लम्बी ह्यूमन चैन बनाया गया।तथा जनमानस को मानव श्रृंखला में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी रविराज ने कहा कि मानव श्रृंखला के लिए बनाया गया ह्यूमन चैन से एक चेतना लोगों में जगाई गयी। ताकि बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसे कुरीति को पूर्णरूपेण बिहार से समाप्त कर दिया जाए, बाल विवाह और दहेज प्रथा समाज के लिए दिन प्रतिदिन एक विकराल रुप लिए जा रहा था, जिसके वास्तविकता को भागते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने यह सराहनीय कदम रखा है , बाल विवाह , दहेज प्रथा उन्मूलन इस सामाजिक कुरीति को नष्ट करने के लिए सरकार का जो कदम है, उसमें हर जनमानस को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर समूल नष्ट करने का संकल्प लेने की आवश्यकता है,और 21 जनवरी को मानव श्रृंखला में हिस्सा लेकर संकल्प ले लेना है कि ना दहेज लेंगे और ना दहेज देंगे और बाल विवाह को जड़ से मिटा कर रहेंगे। मौके पर प्राचार्य जितेंद्र कुमार, सुनिता कुमारी,शिक्षक हरेंद्र कुमार सिंह, कुमार राज कपूर , देवेंद्र कुमार, मो जैरूद्दीन,वार्ड पार्षद मंजू देवी के आलावे सत्येंद्र यादव और गणमान्य लोगो ने हिस्सा लिया।





Recent Comments