गोपालगंज :नोट के बदले कागज के बंडल थमाने वाले गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार
भोरे ( गोपालगंज ) :—-
स्थानीय थाना क्षेत्र के पुलिस ने सक्रिय नोट के बदले कागज के बंडल थमाने वाले गैंग के एक सदस्य को पंजाब नेशनल बैंक से पकड़ा है. पकड़ा गया युवक पूर्वी चंपारण को है, जबकि उसका एक साथी वहां से भागने में कामयाब रहा. जिसकी तलाश की जा रही है. पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. फिलहाल युवक को हिरासत में रख कर उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस को उम्मीद है कि उसके पूरे गैंग का पर्दाफाश कर लिया जायेगा. पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुरूवार की दोपहर भोरे थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह को ये गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक बैंक में ग्राहकों की रेकी कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच कर ग्रहकों के बीच छिपे संदिग्ध की तलाश में जुट गयी. पुलिस की मेहनत रंग लायी और संदिग्ध युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. सूत्रों के मुताबिक पकड़ा गया युवक पहले तो, बैंक के खाते में पैसे जमा करने की बात करता रहा, लेकिन बाद में उसके हाव भाव के कारण पुलिस को शक हुआ. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. पकड़ा गया युवक पूर्वी चंपारण के केसरिया थाने के एक गांव का बताया जा रहा है. उसके पास से पुलिस ने कुछ रूपए भी बरामद किये है. फिलहाल पुलिस इस मामले को लेकर कुछ भी बताने से इंकार कर रही है ।