सारण में लियो डे पर नि:शुल्क ब्लड ग्रुप जांच शिविर का आयोजन 

छपरा:
 अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब की युवा इकाई ‘लियो क्लब ऑफ छपरा फेमिना’ ने  स्थानीय राजकीय कन्या उच्चतर विद्यालय में लियो अंतर्राष्ट्रीय के 60 वीं वर्षगांठ के अवसर पर  “नि:शुल्क ब्लड ग्रुप जांच शिविर” लगाया।  जिसमें लगभग 200 छात्राओं का ब्लड ग्रुप जांच कर उन्हें क्लब की ओर से ब्लड ग्रुप कार्ड उपलब्ध कराया गया ।

फेमिना क्लब के इस सेवा भावना को देखकर विद्यालय की शिक्षिका प्रियंका कुमारी ने कहा कि फेमिना क्लब का यह अत्यंत ही सराहनीय कदम है एवं अन्य संगठनों को भी छात्र- छात्राओं की सेवा हेतु आगे आना चाहिए ।
 वही क्लब की अध्यक्ष्या  मधुमिता ने कहा कि फेमिना क्लब  हमेशा आगे भी शहर की छात्राओं हेतु क्लब की ओर से हर संभव बेहतर प्रयास कर सेवा देती रहेंगी । 

मौके पर लायंस  अध्यक्ष प्रहलाद सोनी, लियो डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन मनोज कुमार वर्मा ‘संकल्प’,को- चेयरपर्सन अभिजीत सिन्हा , ध्रुव पांडे, डिस्ट्रिक्ट लियो प्रेसिडेंट कुंवर जायसवाल ,डिस्ट्रिक्ट सेक्रटरी साकेत श्रीवास्तव ,लियो छपरा के अध्यक्ष आदित्य अग्रवाल ,महिला सदस्या  मे श्वेता, स्वाती ,पूजा ,वंदना ,अपराजिता, प्रियंका के साथ – साथ लैब टेक्नीशियन जयमित लैब से विमल मिश्रा , राज कमल  मौजूद थे । 
उक्त जानकारी डिस्ट्रिक्ट संयुक्त पीआरओ अली अहमद ने दी ।