सारण :मढौरा में लावारिस बाइक बरामद
मढौरा (सारण)
स्थानीय थाना क्षेत्र के पियरपुरवा के नज़दीक गोबरीया पुल के पास से एक लावारिस बाइक को पुलिस ने बरामद किया । काले रंग के हीरो का स्प्लेण्डर प्रो बाइक बताया जाता है । जो मढौरा-छपरा मेन रोड में गोबरीया पुल के पास लावारिस हालत में खड़ी थी । बिना नम्बर प्लेट की गाड़ी होने पर पुलिस ने संदेह के अधार पर जप्त कर थाने लायी । थानाध्यक्ष हीरा लाल प्रसाद ने बताया की लावारिस हालत में बिना नंबर की गाड़ी खड़ी थी ।जिसको पुलिस ने जप्त कर तहकीकात कर रही है ।