मढ़ौरा के कार्यपालक सहायक का इसुआपुर में संदेहास्पद मौत,जांच में जुटी पुलिस
◆परिजन ने सवार साथी पर जहर देकर मार देने का लगाया आरोप

पप्पू कुमार का परिजन के साथ फाइल फोटो
मढ़ौरा . सारण ।
इसुआपुर बाजार के मुख्य मार्ग पर बीती रात मढ़ौरा प्रखंड में पदस्थापित एक कार्यपालक सहायक की संदेहास्पद मौत हो गयी । मृतक पटना निवासी महेश प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार बताए गए हैं।पप्पू कुमार मढ़ौरा प्रखंड कार्यालय में कार्यालय सहायक के पद पर कार्यरत थे. वे छपरा भगवान बाजार गंडक कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे थे और वही से मढ़ौरा ड्युटी पर आते जाते थे. घटना के संबंध में इसुआपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया है कि वह मढ़ौरा प्रखंड कार्यालय में अपनी ड्युटी को पूरा कर किसी कार्य से एक अन्य के साथ मशरक गये थे और वहा से रात मेें बाइक से मशरक – गौरा मुख्य मार्ग से छपरा वापस लौट रहे थे । इसी बीच इसुआपुर थाना क्षेत्र के इसुुुुआपुर बाजार के पास जख्मी हालत में बाइक से गिरे मिले । गंभीर रूप से घायलावस्था में कार्यपालक सहायक को इसुआपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज अपनी अन्य कारवाई शुरु कर दी है । वहीं मृतक के भाई ने दो आवास सहायकों पर भुजा में जहर देकर मार देने का आरोप लगाया है।
बाइक पर दो लोग सवार थे, धटना के बाद दूसरा हुआ फरार
मिली जानकारी के अनुसार कार्यापालक सहायक पप्पू कुमार मढ़ौरा से एक बाइक से एक आवास सहायक के साथ मशरक के लिये चले थे । मशरक से लौटने के दौरान जब घटना हुई तब भी बाइक पर एक आवास सहायक भी बैठा था । पुलिस के अनुसार कार्यापालक सहायक ही बाइक चला रहे थे । दुर्घटना में जब कार्यापालक सहायक बुरी तरह जख्मी थे तब उनके साथ रहे आवास सहायक गायब हो गया था जिससे धटना की पुरी जानकारी तुरंत नही मिल सकी थी ।
मृतक के भाई ने दो आवास सहायक को किया
आरोपित
घटना को लेकर मृतक का भाई दहियावां गंडक कालोनी छपरा रहने वाले रोहित कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराया है । प्राथमिकी में मढ़ौरा प्रखंड मे पदस्थापित दो आवास सहायक शयामसुन्दर कुमार उर्फ सोनू और विरेश कुमार नामजद किया है । प्राथमिकी के अनुसार कार्यापालक सहायक के साथ बाइक पर श्यामसुन्दर उर्फ सोनू साथ थे और दोनो मशरक विरेश कुमार से मिल कर लौट रहे थे । रोहित ने दोनो आवास सहायक पर अपने भाई पर जहर देकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है । मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मामला दुर्घटना का है या हत्या की गयी है । फिलहाल प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है ।




Recent Comments