सारण में एटीएम कैश भान लुटने के प्रयास में अपराधियों ने दो को मारी गोली , एक की मौत

गड़खा
गड़खा थाना क्षेत्र के जासो सती पोखरा फोड़लाईन ओभर ब्रिज के निचे छपरा से ए टी एम का कैश भान लेकर गाड़ी को लुटने का प्रयास किया गया । लुटने असफल होने पर अपराधियों ने उस में सवार दो कर्मचारी को गोली मार दी । जिसमें से एक कि मौत घटना स्थल पर ही हो गई मृतक कोपा थाना क्षेत्र के समहोता गाँव निवासी संतोष सिंह बताया जाता है । घायल कर्मचारी समिम ने बताया कि एटीएम कैश भान पर हमलोगो चार व्यक्ति सवार थे जैसे ही जासो सती फोर लाईन ओभर ब्रिज के निचे कैस भान पहुँची कि अचानक दो मोटरसाइकल पर सवार छः अपराधी गाड़ी को आगे से घेर लिया और हमलोगों से उलझ गए एवं एक अपराधी हमलोगों पर गोली चला दी । जिसके गोली आगे बैठे संतोष सिंह के सिर मे लग गई दुसरी गोली बगल में बैठे समिम कुमार को लगी । दोनों व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए तभी उसमें बैठे दो अन्य कर्मचारी जान बचा कर गाड़ी छोड़ फरार हो गए । अपराधियों द्वारा गोली मारने के बाद कैश लुटने के लिए गाड़ी मे रखे कैश का लाॅकर तोड़ने का प्रयास किया । लेकिन असफल हो गए तभी गोली कि अवाज सुन आस पास के लोग इकट्ठा हो गए लोगों को इकट्ठा देख अपराधी कैश भान छोड़ दो मोटरसाइकल पर सवार हवाई फायर करते हुए फोरलेन होकर फरार हो गए। सुचना पाकर गड़खा भेल्दी और मुफस्सिल थाना की पुलिस साथ गड़खा सीओ मौके पर पहुंच कैश गाड़ी को अपने कब्जे मे कर के घायल दोनों कर्मचारी को सदर अस्पताल भेजा गया जिसमें एक कर्मचारी संतोष सिंह की मौत रास्ते में ही हो गई।




Recent Comments