सारण:प्रशासन और लाल बालू के धंधेबाजों में ठनी, आमने-सामने भिड़े
#दिग्विजय सिंह की रिपोर्ट

डोरीगंज –
“””””””””””
बालूबंदी के बीच लाल बालू के काले कारोबार को लेकर पुलिस व कारोबारियो के बीच लम्बे समय से जारी धड़ पकड़ व लुका छिपी के इस खेल मे स्थिति तब बिस्फोटक हो गई जब सोमवार को पूरी तैयारी के साथ जप्त घाटो से बालू का उठाव करने पहुंची पुलिस को देख बालू व्यवसायियो ने भी कमर कस लिया । जिला प्रशासन की इस कारवाई से नाराज सैकडो की संख्या मे बालू व्यवसायी सड़क पर उतर आए। देखते ही देखते आरा-छपरा पुल के समीप भिखारी मोड़ पर आगजनी कर दिन के साढे 11 बजे के करीब छपरा पटना मुख्यमार्ग को जाम कर दिया गया । इस दौरान उक्त पथ पर वाहनो का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गए । आन्दोलन कारी व्यवसायियो के द्वारा मुख्यमार्ग जाम की सूचना पर मौके पर तैनात सुरक्षा बल के जवानो ने पहले संयम से काम लिया। आन्दोलनकारी व्यवसायियो से पुलिस शांतिपूर्ण वार्ता कर हल निकाले जाने की अपील करती रही। तभी अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई । एकाएक भगदड़ मच गई, जिस घटना मे डोरीगंज थानाध्यक्ष के सिर पर एक पत्थर लगा और उनके सिर फट गए। जिसके बाद भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग शुरू कर दिया । सूत्रो के मुताबिक उग्र व्यवसायी भी पुलिस के साथ जूझते रहे स्थिति नियंत्रण से बाहर होता देख पुलिस को करीब 20 चक्र हवाई फायरिंग के साथ 5 आॅसू गैस के गोले भी दागे गए । जिसके बाद पुलिस ने आन्दोलनकारी व्यवसायियो को खदेड़ कर पीटना शुरू किया । जिसके बाद उक्त पथ पर वाहनो का पुन: आवागमन दिन के ढाई बजे से सामान्य हो गया । इस दौरान दर्जनो पुलिस कर्मियो समेत आधे दर्जन के करीब आन्दोलन कारी व्यवसायियो की भी जख्मी होने की सूचना है । जिसमे दो आन्दोलन कारी व्यवसायियो को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए जाने की सूचना है । तनाव की स्थिति को देखते हुए जिला पुलिस बल व सैफ के जवानो के साथ सैकड़ो महिला व पुरुष बल के जवान घटना स्थल पर कैम्प कर रहे है। जिसकी लगातार मानिटरिंग सारण के पुलिस अधीक्षक हरिकिशोर राय व डीएम हरिहर प्रसाद के द्वारा जारी है ।

पुलिस व बालू कारोबारियो के बीच प्रशासन के द्वारा बालू के उठाव से उग्र कारोबारियो के द्वारा सड़क जाम व आगजनी की घटना के विरूद्ध जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस के द्वारा लोगो के घरो मे घूस पुरूष व महिलाओ को पीटे जाने का आरोप लगाया है । डोरीगंज थानाक्षेत्र के दरियावगंज निवासी चन्द्रकेत राय की पत्नी आशा देवी ने रोते हुए मीडिया को बताया कि स्कूल से आकर उसका बेटा बिट्टू कुमार घर मे आराम कर रहा था व उसकी बहन पूजा कुमारी भाई के लिए खाना निकाल रही थी तभी एकाएक पुलिस अंदर घुस आई और उसके बेटे बिट्टू को बुरी तरह डंडे से पीटना शुरू कर दिया। दौड़कर भाई को बचाने गई पूजा को भी एक पुलिस वाले ने उसकी गाल पर जोरदार चाटे रसीद कर दिए , जिससे उसकी बेटी वही अचेत हो गई महिला ने बताया कि पुलिस वाले लोग इतने उग्र थे कि उन्हे घर मे माँ बहन भी नही नजर आ रही थी। महिला के अनुसार जब वह भी बेटे को बचाने के लिए उससे जाकर लिपट गई तो पुलिस के द्वारा उसके साथ भी धक्कामुक्की व बदसलूकी की गई । जिसे लेकर पीड़िता ने कोर्ट की शरण मे जाने का फैसला किया है ।




Recent Comments