मशरक में रोटा वायरस के वैक्सिन को ले आशा व एएनम को दिया गया प्रशिक्षणमशरक (सारण) मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को रोटा वायरस के वैक्सिन का प्रशिक्षण आशा एवं एवं एएनएम को दिया गया। चिकित्सा प्रभारी डाॅ. अनंतनारायण कश्यप, स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज राजा एवं केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक विमलेश भगत ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में इस नई टीकाकरण को शामिल किया है। यह रोटा वायरस के कारण होने वाले गंभीर दस्त से सुरक्षा प्रदान करता है। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में सभी दस और चौदह सप्ताह की आयु के बच्चों को पता कर लें। ताकि उनको वैक्सिन की सभी खुराक पिलाई जाए और वे पूरी तरह सुरक्षित रहें। बच्चों को हर खुराक में वैक्सिन की पांच बूंदे दी जानी चाहिए। एवं अगले नियमित टीकाकरण के समय, तारीख एवं सत्र के बारे में परिजनों को जानकारी दें। तथा उन्हें अगली बार टीकाकरण कार्ड साथ लाने के लिए अवश्य बतायें। प्रशिक्षण के दौरान केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक विमलेश भगत ने रोटा वायरस के बारें में पूरे विस्तार से आशा व एएनम को जानकारी दिये। प्रशिक्षण में दर्जनो आशा व एएनम उपस्थित रही।




Recent Comments