भाग्यशाली है जो भगवान का भजन और भक्ति करते हैं : श्रीधर बाबा

मढ़ौरा(सारण) : भजन सभी के लिए संभव नहीं है।भजन वही कर सकता है। जिससे भगवान कराना चाहते हैं, वरना कितने भी माला खरीद लीजिए ,कितने भी गुरु दीक्षा ले लीजिए, आडंबर कर लीजिए फोटो से पूरा घर को सजा लीजिए।परंतु ना बैठा जाएगा ,ना माला घुमाई जाएगी न ही जिव्हा हिलाया जाएगा। यह कब संभव होगा जब भगवान आप की जिव्हा पर बैठकर से बोलने लगते हैं। तब ही आप प्रभु नाम ले सकते है। उक्त बातें संतश्रीधर दास जी महाराज ने मढ़ौरा प्रखंड के बाबा मोड़ सानी चंदा बैदापुर में आयोजित नौ दिवसीय विराट महाविष्णु यज्ञ में कहीं। उन्होंने रामचरित्रमानस की चर्चा करते हुए कहाकि भगवान शंकर माँ पार्वती से कहते है।”अति हरीकृपा जाहि पर होई,पाऊ देई एहि मारग सोई”। श्रीधर बाबा कहा कि जिस प्रकार आप यदि मोबाइल चार्ज रहते हुए,रिचार्ज रहते हुए, किसी का नंबर डायल नहीं करेंगे तो फोन किसी कीमत पर नहीं लगेगा । उसी प्रकार आप लाख कोशिश कर ले जब तक भगवान आप की घंटी नहीं बजाएंगे।अर्थात जब तक प्रभु कृपा नही होगी तब तक आप से प्रभु नाम स्मरण नही होगा। उन्होंने कहा कि मानव जीवन प्रभु प्राप्ति के लिए ही प्राप्त हुई है। इसे व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। समस्त प्राणी में भगवान का वास है। इसलिए बिना भेदभाव सभी की निस्वार्थ भाव से सेवा करनी चाहिए।




Recent Comments