मशरक मे शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

मशरक (सारण) : प्रखंड क्षेत्र के संकुल संसाधन केन्द्र मध्य विधालय दुमदुमा के प्रांगण मे संकुलाधीन सभी विधालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन संकुल समन्वयक प्रमोद उपाध्याय द्वारा की गई ।मगर प्रशिक्षण लेने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं गर्मी की अपार मार झेलनी पड़ी। इस विधालय मे न पानी की कोई व्यवस्था थी न किसी तरह से हवा की भी कोई उपाय था ।बेचारे शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण क्या मिलेगा ,उन्हें तो गर्मी के मार झेलने के लिए प्रशिक्षण हाँल मे बैठा दिया गया।जिससे कई शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने घर पहुंते ही बिमार पड़ गए ।इस लचर व्यवस्था मे भी श्री अरोबिन्दो सोसाइटी दिल्ली द्वारा शिक्षा मे शून्य निवेश नवाचार एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण द्वारा बताया गया कि उन्नत और स्कूलों को अच्छे से व्यवस्थित करने के ग्यारह नवाचार के विषय मे ट्रेनर अखिलेश द्वीक्षित द्वारा शिक्षक -शिक्षिकाओं को एक दिवसीय कार्यशाला का प्रक्षिक्षण बहुत ही कष्ट झेलते हुए पूरा किया गया ।बात तो समन्वयक प्रमोद उपाध्याय की कार्यशैली एवं मधुर व्यवहार के चलते ही इस कुव्यवस्था स्थिति मे भी प्रक्षिक्षण प्राप्त किया गया ।शिक्षकों ने आपस के बातचीत में बताया कि अब इस तरह की कोई भी प्रक्षिक्षण सीआरसी पर होगा हमलोग भाग लेने से इंकार कर दिया करेंगे ।प्रक्षिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षक-शिक्षिकाओं मे उत्क्रमित मध्य विधालय बहरौली पाण्डेय टोला के ममता कुमारी, प्राथमिक विद्यालय बनसोही से जितेन्द्र निराला ,उ.म.वि चान्दवरवा से गौतम साह बहुआरा, चकिया, देवरिया नरौनी टोला आदि विधालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं की कष्ट भड़ी प्रशिक्षण सम्पन्न हुई ।