भेल्दी (सारण):बुधवार को आप नेता रंजीत सिंह के आवास स्थित सराय बक्स गांव मे परशुराम जयन्ती समारोह पूर्वक मनाई गई ।

वक्ताओं ने कहा कि परशुराम जी भगवान विष्णु के अवतार थे।वह एक परम ज्ञानी तथा महान योद्धा भी थे ।परशुराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए आम आदमी पार्टी के जिला सचिव रंजीत सिंह ने कहां की परशुराम जी ब्राह्मण कुल में जन्म लेने वाले वीर निडर योद्धा थे ।पूर्व प्रत्याशी जिला परिषद संजीत कुमार सिंह,कृष्ण प्रताप सिंह,आलोक कुमार,अनिल कुमार,तनय तुषार उपस्थित थे।