सारण:स्वामी सहजादानन्द सरस्वती की 130 वी जयंती समारोह अगामी 14 फरवरी को मढौरा के बहुआरापट्टी में मनेगी

मढौरा
स्वामी सहजादानन्द सरस्वती की 130वी जयंती समारोह अगामी 14 फरवरी को बहुआरा पट्टी स्मृति भवन में समारोह पूर्वक आयोजित करने का सारण जिला ब्रम्हर्षि समाज के द्वारा ब्रम्हर्षि चेतना मंच के प्रमंडलीय संययोजक आरपी सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर निर्णय किया गया।

बैठक में जयंती समारोह आयोजन के लिए एक आयोजन समिति का गठन शम्भू प्रसाद सिंह के अध्यक्षता में किया गया है एव समिति के सभी सदस्यों के आग्रह किया गया कि स्वामी सहजादानन्द सरस्वती के 130वी जयंती समारोह में अधिक से अधिक सख्या में आम लोगो के भागीदारी का प्रयास करना है, ताकि समाज के सभी लोग स्वामी सहजादानन्द सरस्वती के सद्गुणों को अपने अंदर समाहित कर समाज के कल्याण कार्य मे भागीदार बने।

आयोजन समिति में मुख्य रूप से आरपी सिंह,दयानन्द सिंह, उदय कुमार सिंह, रंजीत सिंह, वशिष्ट कुँवर,शंकर भगवान ओझा, अमरेंद्र सिंह पूर्व मुखिया, मनोज कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह मुखिया,सचितानन्द ओझा,सतीश कुमार सिंह उर्फ टुन्नाजी, मुखिया, वैद्यनाथ सिंह, उदय प्रसाद सिंह, प्रो विनायक ओझा, शैलेश शर्मा पूर्व मुखिया, बच्चा प्रसाद सिंह, रोवरी, जयप्रकाश मिश्रा सरपंच, हर्षवर्धन दीक्षित, प्रियरंजन पांडेय, प्रो रामबाबू सिंह, श्यामनन्दन शर्मा विद्रोही, राजेश्वर कुँवर, सुदर्शन ठाकुर पूर्व प्रधानाध्यापक, डॉ रामबाबू सिंह, गोरख ओझा, अजय कुमार राय,सत्यनारायण पांडेय, ध्रुप सिंह, अनिल कुमार सिंह उर्फ बजरंग सिंह, शिलानाथ सिंह, पूर्व मुखिया,चंद्रमोहन कुँवर, सुरेश सिंह आदि शामिल है।
#न्यूज़ इनपुट -राजन कुमार