
राजापाकर(वैशाली)। राजापाकर पुलिस ने प्रातः गस्ती के दौरान राजापाकर बेलकुंडा मुख्य मार्ग के कछुआही पुल के पास से पकड़ा शराब की बड़ी खेप। थानाध्यक्ष नौशाद आलम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की सफेद रंग के वैगन आर गाड़ी से देसी शराब की बड़ी खेप जा रही है । जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राजापाकर बेलकुंडा मुख्य मार्ग के कछुआही पुल के पास बिदुपुर से बेलकुंडा की ओर जा रहे सफेद रंग के वैगनआर गाड़ी को देखते ही पुलिस ने रुकने का इशारा किया। जिस पर चालक पुलिस को चकमा देकर भागने लगा। इस दौरान थाना अध्यक्ष नौशाद आलम ने थाने से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाकर ढेलफोरवा चौक के पास वैगन आर कार को धर दबोचा एवं तलाशी लिया। तलाशी के दौरान कार के अंदर 7 बोरी में लगभग 380 लीटर अबैध देसी शराब बरामद किया । पुलिस बलों शराब और कार सहित चालक को गिरफ्तार कर थाने ले आई । पकड़े गए चालक की पहचान गोरौल थाना क्षेत्र के ईस्माइलपुर निवासी कामेश्वर प्रसाद सिंह का 21 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार के रूप में किया गया। चालक ने बताया कि मेरा एक और साथी गोरौल थाना क्षेत्र के प्रेमराज निवासी पंकज पासवान जो कार के आगे आगे बाइक से चल रहा था पुलिस को देखते ही मौके से फरार हो गया। वहीं थानाध्यक्ष नौशाद आलम ने बताया कि पकड़े गए चालक को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया जाएगा।




Recent Comments