सारण :बीएसएनएल के लचर कार्यशैली से उपभोक्ता परेशान 
—-
दैनिक खोज खबर ब्यूरो,सारण 
—-
मढौरा (सारण)संवाददाता 
अनुमंडल क्षेत्र के बीएसएनएल उपभोक्ताओं पर पिछले चार दिनो से  से विभाग की टेढ़ी नजर है ।विभागीय लापरवाही का नतीजा सीधे बीएसएनएल उपभोक्ताओं पर तो पड़ ही रहा है ।दुसरी तरफ़ डिजिटल इंडिया के सपने को भी पंख नहीं उग पा रहे है ।वित्तीय लेन देन करने वाले बैंक ,डाकघर सहित रेलवे आरक्षण केन्द्र की सेवायें इससे काफी  प्रभावित है ।भारतीय जीवन बीमा निगम पड़ भी इसका बुरा असर देखने को मिल रहा है ।निगम के पॉलिसीधारक  कार्यालय मे आकर लिंक बाधित होने से बिना प्रीमियम की राशि जमा किये ही वापस लौट जा रहे है ।सबसे मुश्किल तब होती है जब तपती गर्मी मे आगलगी की घटनायें के साथ आपराधिक वारदातें होने पर सरकारी महकमे के अधिकारियों के आम जनो के लिये सर्वजनिक किये गये बीएसएनएल के मोबाइल पर सम्पर्क नहीं हो पाता है ।इस लचर व्यवस्था सम्बन्ध मे पूछने पर बीएसएनएल के स्थानीय कार्यालय मे कार्यरत रवींद्र कु सिंह ने बताया की छपरा नेहरू चौक के पास जॉइंट केबल मे फॉल्ट है जिसे ठीक करने की कोशिश की जा रही है ।उम्मीद है की जल्द ही ठीक हो जाना चाहिये ।