सारण :बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज
परसा-
थाना क्षेत्र के दिघरा गाँव से अज्ञात चोरो द्वारा बाईक चोरी कर लिया गया था।जिसको लेकर दरियापुर थाना क्षेत्र के नसूचक गाँव निवासी बाईक मालिक सुनील कुमार ने थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया।प्राथमिकी में बताया गया है कि गत आठ फ़रवरी को दिघरा गाँव से अज्ञात चोर द्वारा बाईक चोरी करने का आरोप लगते हुए कराई करने की गुहार लगाया गया है।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात जुट गई है।