शर्मनाक: सिवान में पासपोर्ट इन्क्वायरी में पैसा नही देने पर युवक को थाना प्रभारी ने पीटा
#रिपोर्ट-परवेज अख्तर
सिवान:सिवान पुलिस के अधिकारी आये दिन अपने शर्मनाक हरकतों की वजह से सुर्खियों में रह रहे है. कही पुलिस पदाधिकारी शराब के नशे में अपने ही जवानों के साथ मारपीट और गाली-गलौज कर रहे है तो कही पासपोर्ट इन्क्वायरी के नाम पर पैसा नहीं देने पर आम जनता को पीटते नजर आ रहे है.ऐसा ही एक मामला जिले के धनौती थाने में प्रकाश में आया है जहाँ पर एक युवक द्वारा पासपोर्ट इन्क्वायरी के नाम पर पैसा नहीं दिए जाने पर एक युवक के साथ थाना प्रभारी ने मार-पीट की. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार जिले के धनौती थाना क्षेत्र के बढेया गांव निवासी नूर आलम खान पिता नूर हसन खान जब पासपोर्ट इन्क्वायरी कराने धनौती थाना पंहुचा तो थाने में मुंशी द्वारा 1100 रूपये घुस की मांग की गयी और जब युवक ने घुस देने से मना किया तो धनौती थाना प्रभारी ने युवक की धुनाई कर दी और शराब के झूठे मामले में फ़साने की भी धमकी दे डाली.पीड़ित द्वारा दिया गया आवेदन इन सारे घटनाक्रम की ऑडियो रिकॉर्डिंग युवक के मोबाइल में उपलब्ध है जिसमे साफ-साफ सुनाई दे रहा है कि नूर आलम खान से पैसो की मांग की गयी है और पैसा नही देने पर मारपीट भी की गयी है. पीड़ित नूर आलम खान ने इस मारपीट की घटना की शिकायत लिखित आवेदन दे सिवान एसपी नवीन चंद्र झा से की है तथा दोषी थाना प्रभारी पर उचित कार्यवायी की मांग की है. अब देखना यह लाज़मी होगा की सिवान एसपी द्वारा दोषी थाना प्रभारी पर क्या कार्यवायी की जाती है.आपको बता दे की ऐसे ही एक मामले में सिवान एसपी नवीन चंद्र झा द्वारा दरौली थाने के इंस्पेक्टर को पासपोर्ट इन्क्वायरी के नाम पर पैसा मांगने पर निलंबित कर दिया था.