सारण :परसा प्रखंड को खुले में शौच मुक्त करने के लिये बैठक
परसा-
जिले के परसा प्रखंड को खुले में शौच मुक्त करने की निर्देश के आलोक में बीडीओ धर्मबीर कुमार ने पदाधिकारियो के साथ बैठक किया।प्रखंड कार्यालय में आयोजित बैठक में पदाधिकारियो से कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा किया गया।बैठक में उपस्तिथ पदाधिकारी ने सबसे पहले सभी सरकारी कर्मचारी के घर शौचालय निर्माण कराने प्रचार प्रसार के लिए आगामी 12 फ़रवरी को जागरूकता रैली निकालने प्रखंड क्षेत्र के सभी बिद्यालय में चेतना सत्र के उपरांत छात्रो को श्लोगन के माध्यम जागरूक करने बैंक के मुख्य शाखा सीएसपी केन्द्रो में स्वास्थ्य केंद्र में पर्ची पर आंगनबाड़ी केन्द्र थाना परिसर समेत सभी सरकारी कार्यालय पर श्लोगन अंकित कराने तथा जीविका दीदी को श्लोगन अंकित पट्टी लगाकर कार्य करने समेत कई निर्णय लिया गया।प्रचार प्रसार के लिए आयोजित होने वाले जागरूकता रैली में अधिक संख्या में पदाधिकारी कर्मचारी और आम जनता को शामिल होने का अपील किया गया।बैठक में चिकित्सा प्रभारी डॉ दिलीप कुमार सिंह थानाध्यक्ष सुरेश कुमार बीएओ सत्यनारायण राय बीआरपी भी पी शर्मा आर सी रीना कुमारी जीविका पदाधिकारी पी के पुष्कर एस एसबीआई प्रबंधक बिसीओ उदय कुमार गुप्ता मो रजिया इमाम जय प्रकाश कुमार आदि शमिल थे।




Recent Comments