सारण :मढौरा अस्पताल मे रोगी कल्याण समिति की हुई बैठक 
मढौरा (सारण)
स्थानीय रेफरल अस्पताल परिसर मे गुरुवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई ।बैठक की अध्यक्षता करते हुये प्रभारी चिकित्सा पदाधिकरी डॉक्टर बिरेष कुमार ने अस्पताल मे अव्यवस्था मे सुधार हेतु कई अहम सुझाव मांगे ।उपस्थित हेल्थ मैनेजर शुशील कुमार गौतम के साथ ही उपस्थित लोगो ने भी अहम सलाह दिये ।लोगो ने स्वास्थ कर्मियों की ड्यूटी मे घोर लापरवाही के साथ ही अस्पताल परिसर मे जमे दलालो पर नकेल कसने की मांग किया ।स्वच्छता एवं प्रकाश की व्यवस्था सुदृढ़ करने की ज़रूरत पर बल दिया गया।ड्रेस कोड लागू करने की भी मांग की गई  ।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकरी ने रोगियों के कल्याणार्थ अस्पताल मे समुचित दवा की उपलब्धता की बात कही ।उन्होने कहा की हमने नियमों मे सुधार कर एंटी रैबीज सुई की भी नियमित उपलब्धता रखी है ।उन्होने प्रसव के समय महिला रोगी को भी दबायें मुहैया करा रहे है ।चिकित्सा प्रभारी ने कहा की हमे दो माह प्रभार लिये हुआ है ,धीरे धीरे सभी चीजो को ठीक की जायेगी ।नई रोगी कल्याण समिति के पुनर्गठन हेतु प्रभारी चिकित्सा पदाधिकरी ,वरीय चिकित्सा पदाधिकरी ,आयुष चिकित्सक डॉक्टर राम एक्बाल अंसारी ,वार्ड पार्षद मीरा देवी ,शालू देवी ,सतीश कुमार सिंह रोहित भरद्वाज ,चंद्र शेखर नारायण सिंह ,लाल बाबू गिरी ,सचीतानंद सिंह ,धनंजय कुमार ,बांके लाल ठाकुर के नाम प्रस्तावित किया गया है ।ये बताते चले की इस रोगी कल्याण समिति के पदेन अध्यक्ष एसडीओ होते है जो आज के बैठक मे उपस्थित नहीँ थे ।इस मौके पर हेल्थ मैनेजर शुशील कुमार गौतम ,लेखापाल अनिल कुमार गुप्ता ,भानु प्रताप सिंह ,रोहित भरद्वाज सहित दर्जन भर लोग उपस्थित थे ।