सारण :नवविवाहिता ने फांसी लगा की आत्महत्या
#पिता ने दर्ज करायी हत्या की प्रथमिकी
#न्यूज़ इनपुट -सुरभि तिवारी /तरैया
तरैया (सारण)
फेनहारा गांव मे एक नवविवाहिता द्वारा फाँसी लगाकर आत्म हत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है।मृतिका सोनू महतो की पत्नी आशा देवी है।घटना की सूचना पकर जब स्तानीय पुलिस पहुँची तो कमड़े में पंखे से लटका हुआ शव पाया।जिसे अन्तः परीक्षण के लिए छपरा भेज दिया है। मृतिका के सास कौशल्या देवी ने पुलिस को बताया कि बहु ने आपसी विवाद में पंखे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतिका ने फाँसी लगाकर आत्महत्या किया है।ईधर इस सम्बंध में नेवारी गाँव निवासी मृतिका के पिता बालकिशोर महतो ने अपने पुत्री की हत्या की प्रथमिकी दर्ज करायी है।पीड़ित का कहना है कि उसकी पुत्री आशा कुमारी की शादी 03 जून 2017 को फेनहारा गाँव के गजेन्द्र महतो के पुत्र सोनू महतो के साथ हुई थी।दामाद दिल्ली में एक निजी कम्पनी में नौकरी करता है।शादी के बाद से ही ससुरालवालों ने दहेज में सोने की सिकड़ी और रुपये की माँग कर रहे थे।जिसे नही देने के कारण ससुसराल वालो ने मेरी पुत्री की हत्या कर दिया है।थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत होता है।किन्तु मृतिका के पिता ने हत्या करने का आरोप लगाया है।मामले की जाँच की जा रही है।




Recent Comments