सारण: देश की ताकत नौजवान देश की धड़कन नौजवान की नारों से गूंजा शहर

#प्रभाष रंजन

छपरा-राष्ट्रीय सेवा योजना जगदम कॉलेज छपरा इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ जागो चौधरी के निर्देशन में स्वयंसेवकों द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवा क्रांति को जागृत करने हेतु एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया रैली में स्वयंसेवकों द्वारा देश की ताकत नौजवान देश की इज्जत नौजवान देश की धड़कन नौजवान देश की ऊर्जा नौजवान लगा रहे थे, रैली जगदम कॉलेज से प्रारंभ होकर राजेंद्र सरोवर नगरपालिका चौक थाना चौक दरोगा राय चौक होते हुए पुनः कॉलेज परिसर में संपन्न हुई।

 इस मौके पर स्वयंसेवकों  में आईजी अवॉर्डी मन्टू कुमार यादव रणजीत कुमार, प्रिंस कुमार, मकेशर पंडित, सुजीत कुमार, इंजीनियर, शमशाद, किशन, विश्वजीत, रितेश, प्रीति, प्रियंका, ममता, गीन, नीतू, आरती, विशाल, किशन, मृत्युंजय ,त्रिपुरारी अरुण आदि ने  सक्रिय भूमिका निभाई।