सारण :तरैया में एक ही सप्ताह में दो बार हुआ सरपंच संघ का चुनाव,बिगन राय बने नये अध्यक्ष
#रम्भा गुप्ता की रिपोर्ट 

तरैया:20.01.2018
चैनपुर ग्राम कचहरी में तरैया सरपंच संघ का चुनाव पूर्व अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया।जिसमें सर्व सम्मति से सरपंच संघ का अध्यक्ष भागवतपुर सरपंच बिगन राय को बनाया गया।वही उपाध्यक्ष मोहन भगत एवम संगीता देवी,सचिव हरेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष लालपति देवी,प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह एवम संयोजक पूर्व अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह को बनाया गया।मालूम हो कि विगत 16 जनवरी को सरेया रत्नाकर के सरपंच उमेश सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक नारायणपुर में किया गया।जिसमें नारायणपुर सरपंच नितेश सिंह को अध्यक्ष बनाया गया।फिर शनिवार 20 जनवरी को चैनपुर ग्राम कचहरी में पूर्व सरपंच संघ के अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक की गयी।जिसमे उपस्थित सरपंचों ने कहा कि पहले चुनाव से हमलोग नाराज है।चुनाव सही ढंग से नही किया गया।इसलिए पुनः बैठक बुलाई गयी है।और नितेश सिंह को हटा कर पुनः बिगन राय को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया।नये अध्यक्ष ने कहा कि सरपंच संघ की मान-प्रतिष्ठा और सरपंचों के विकास की लड़ाई लरूँगा।बैठक में पोखरेरा सरपंच लालपति देवी,चैनपुर सरपंच प्रभा देवी,तरैया सरपंच कन्हैया मांझी,चंचलिया सरपंच मोहन भगत,माधोपुर सरपंच प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह,पचभिंडा सरपंच प्रतिनिधि प्रेमचंद शर्मा आदि उपस्थित थे।