सारण डीएम ने मशरक अंचल एवं प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण
————–
मशरक से रोहित कश्यप की रिपोर्ट – ✍
————–
मशरक ( सारण ) : बुधवार को अपराह्न साढ़े पांच बजे सारण डीएम हरिहर प्रसाद एवं एडीएम अरुण कुमार मशरक प्रखण्ड पहुंचकर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का जायजा लिए। अचानक मिली सूचना पर मढ़ौरा एसडीओ संजय कुमार राय भी मशरक पहुँच चुके थे। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी हरि मोहन कुमार एवं अंचल अधिकारी हेमंत कुमार झा अपने सभी कर्मी के साथ मुस्तैद थे। डीएम ने आर टी पी एस काउंटर से बनने वाले सभी प्रमाण -पत्र एवं पेंशन योजनाओं का अद्यतन स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने प्रखण्ड परिसर स्थित एक भवन की जीर्ण-शीर्ण स्थिति को देखकर उसे भवन निर्माण विभाग से जाँच कराकर तोड़ने और वहां आमजनों के ठहड़ने के लिए शेड बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिया कि वैसे पेंशनधारी जिनका कोई ट्रेस नहीं है या फिर फ़र्ज़ी प्रतीत होते हैं, उनका अख़बार में विज्ञप्ति जारी कर अंतिम रूप से सूचित कर दिया जाये कि उन्हें फ़र्ज़ी मानते हुए उनका पेंशन रद्द कर दिया जायेगा। एडीएम अरुण कुमार ने दोनों कार्यालयों के कोर्ट संबंधी लंबित मामलों की अद्यतन जानकारी ली। अंचल से निर्गत विभिन्न प्रमाण पत्रों की वितरण की स्थिति से भी वो अवगत हुए तथा अंचल अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने प्रखण्ड एवं अंचल कार्यालय के सौदर्यीकरण पर विशेष बल दिया तथा इसके लिए कई निर्देश दिए। दोनों कार्यालय के भवनों का निरीक्षण एवं मुआयना कर डीएम, एडीएम और एसडीओ तरैया के लिए रवाना हो गए।
डीएम ने 31 मार्च तक बच्चों के खाते में पोशाक एवं छात्रवृति मद में की गयी राशि की अद्यतन स्थिति जाननी चाही , लेकिन प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी श्रीराम महतो के अनुपस्थित रहने के कारण सम्बंधित रिपोर्ट से अवगत नहीं हो सकें।




Recent Comments