सारण डीएम ने धरमासती गण्डामन गांव में हो रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण 
#न्यूज़ इनपुट -हरिकिशोर सिंह 
मशरक ( सारण  )
सारण के डीएम हरिहर प्रसाद सोमवार को मशरक प्रखंड के धरमासती गण्डामन गांव पहुंच चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। डीएम के साथ एडीएम अरूण कुमार, जिला योजना पदाधिकार   , मशरक बीडीओ रंजीत कुमार सिंह, सीओ हेमन्त कुमार झाॅ भी मौके पर उपस्थित थे। डीएम ने धरमसती गण्डामन में चयनित रहे विकास योजना को देखा तथा अधुरे कार्यों को अविलम्ब पुरा कराने का दिशा निर्देश दिया। डीएम ने मौके पर ग्रामीणों से कहा कि आप लोग जमीन उपलब्ध कराइए। ताकि इस गांव में अधुरे सड़कों को जल्द पक्कीकरण कराया जाए। डीएम ने कहा कि धरमासती गण्डामन गांव में विकास कार्य तेज किया जाएग। ग्रामीणों को हर मुलभूत सुविधाएँ मुहैया कराने के लिए सरकार व प्रशासन लगी हुई है। इसमें ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है।