आईटीआई कैम्पस में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन
परसा(सारण)-प्रखंड के न्यू रेडिएंट आईटीआई कैम्पस में कैम्प प्लेसमेंट का आयोजन किया गया।जिसका बीडीओ रजत किशोर सिंह निदेशक रंजीत शाण्डिल्य ने दीप प्रज्वलित कर किया।बीडीओ ने संबोधित करते हुए कहा कि भेल्दी में कैम्प का आयोजन कर आईटीआई छात्र को रोजगार उपलब्ध कराना एक सराहनीय पहल है।आईटीआई के पढ़ाई के साथ रोजगार उपलध कराने के लिए निदेशक को बधाई दिया।तथा चयनित छात्रों की उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।निदेशक रंजीत शाण्डिल्य ने बताया कि कैम्प में 335 छात्रों ने भाग लिया।कैम्प में गुजरात हिमाचल प्रदेश गाजियाबाद पंजाब के कंपनी ने भाग लिया।कंपनी द्वारा कुल 248 छात्रों को रोजगार के लिए चयनित किया गया।चयनित छात्र के बीच बीडीओ तथा निदेशक द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किया गया।प्रमाण पत्र मिलते ही छात्रों की चेहरे खुशी से खिल उठा।कैम्प में राजीव रंजन,नन्द किशोर सिंह,बलवंत कुमार,विमल कुमार,विकास कुमार,विपीन कुमार,दुलार चंद,अशोक कुमार,विनोद कुमार आदि शामिल थे।




Recent Comments