
सारण जिला वैश्य महासभा के अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता और महासचिव श्याम बिहारी अग्रवाल चुने गये
छपरा : सारण जिला वैश्य महासभा की बैठक ब्याहुत धर्मशाला कश्मीरी हाता में लक्ष्मी नारायण प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया अध्यक्ष तथा महासचिव का चुनाव किया जाए। जिस पर उपस्थित सभी वैश्य उपजाति के महानुभावों ने अपनी सहमति प्रदान की। अध्यक्ष पद के लिए अग्रहरि समाज के अध्यक्ष प्रभु जी अग्रहरि ने शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता का नाम प्रस्तावित किया जिसका समर्थन प्रो• सिया शरण प्रसाद ने किया, तत्पश्चात सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया और शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता को सर्वसम्मति से सारण जिला वैश्य महासभा का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
महासचिव पद के लिए स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष अनन्त प्रसाद तथा सोनार महासभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने महासचिव पद के लिए श्याम बिहारी अग्रवाल का नाम प्रस्तावित किया जिसका समर्थन रौनियार विकाश मंच के उपाध्यक्ष राजा राम गुप्ता एवं ब्याहुत महासभा के सक्रिय सदस्य प्रदीप कुमार अधिवक्ता तथा ब्याहुत महासभा के संगठन मंत्री गजेन्द्र कुमार ब्याहुत ने किया, तत्पश्चात सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया और सर्वसम्मति से सारण जिला वैश्य महासभा का महासचिव श्याम बिहारी अग्रवाल को निर्वाचित घोषित किया गया।
बैठक में आगत अतिथियों का स्वागत बैधनाथ प्रसाद गुप्ता ने किया। बैठक का संचालन अरूण कुमार रौनियार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो• सिया शरण प्रसाद ने किया। बैठक में उपस्थित वैश्य समुदाय द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता तथा महासचिव श्याम बिहारी अग्रवाल को निर्देशित किया गया की अति शीघ्र नई कमिटी का गठन तथा अन्य पदाधिकारियों का चुनाव कर लें।
सारण जिला वैश्य महासभा नव निर्वाचित महासचिव श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा वैश्य समाज ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी दीं हैं, सभी को साथ मिलकर वैश्य समाज के उत्थान के लिए कार्य करना होंगा, प्रशंसित होते हुए यह भी कहा मुझे बहुत हीं अनुभवी अध्यक्ष के साथ काम करनें का अवसर मिला हैं, जिन्होंने अपनी पूरी जिन्दगी वैश्य समाज के उत्थान के लिए लगा दीं हैं, मैं अपनें आप को सौभाग्यशाली मानता हूँ, वैश्य समुदाय ने मुझपर अपना भरोसा जताया हैं,मैं इस भरोसे को कभी दागदार नहीं होंने दूँगा,यह मेरी पहली प्राथमिकता होंगी। बैठक में उत्तर प्रदेश में तीन वैश्य विधायकों को मंत्रीमंडल में सम्मिलित किया गया हैं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार प्रकट किया गया। अंत में पिछले सप्ताह मढ़ौड़ा में एसआईटी दारोगा मिथिलेश कुमार साह की हत्या अपराधियों द्वारा कर दीं गई, सारण जिला वैश्य महासभा इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं तथा उनकी असामयिक मृत्यु के लिए दो मिनट का शोक रख कर बैठक की समाप्ति की गई।
बैठक में नव निर्वाचित अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता, नव निर्वाचित महासचिव श्याम बिहारी अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण प्रसाद अधिवक्ता, अश्विनी प्रसाद गुप्ता, प्रदीप कुमार अधिवक्ता, राजा राम प्रसाद, बैधनाथ प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, आदर्श कुमार, प्रो• सिया शरण प्रसाद, अरूण कुमार रौनियार, गजेन्द्र कुमार ब्याहुत, अनन्त प्रसाद, अमरेन्द्र प्रसाद, मदन प्रसाद ब्याहुत, प्रभु जी अग्रहरि, गंगोत्री प्रसाद अधिवक्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, दीन दयाल कुमार, राजु ब्याहुत अधिवक्ता, योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता,मनोज कुमार गुप्ता, उमेश प्रसाद, डॉ उमा शंकर साहू, अमरनाथ गुप्ता आदि उपस्थित हुए।




Recent Comments