
सारण जिला में हुआ लेखापाल सह आइटी सहायक संघ का गठन : सनिश
छपरा. जिला पंचायती राज विभाग के तहत जिले के सभी 20 प्रखंडों में कार्यरत लेखापाल सह आइटी सहायकों की बैठक स्थानीय शिशु पार्क में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता कोषाध्यक्ष सनिश कुमार के द्वारा किया गया. बैठक में संघ गठन एवं मजबूती पर बल दिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए सनिश कुमार ने कहा कि सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में सभी लेखापाल ससमय कार्य को पूर्ण करें. संघ के गठन पर सभी लेखापाल सहायकों ने हर्ष व्यक्त किया. मौके पर नरेंद्र कुमार को अध्यक्ष, गुंजा कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, जयप्रकाश साह को सचिव, ब्रजेश कुमार को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया. बैठक में सौरभ सिंह, गौतम कुमार, रत्नेश कुमार, विनोद कुमार, शैलेश कुमार, श्वेता कुमारी, शोभा भगत आदि उपस्थित थे.




Recent Comments