15 सुत्री माँगो को लेकर सेविका सहायिका के सातवे दिन भी हड़ताल जारी
महुआ(वैशाली) :अनुमंडल क्षेत्र के पातेपूर प्रखंड परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के प्रांगण में बिहार राज्य आँगनवाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वधान में 15 सुत्री माँगो को लेकर सेविका-सहायीका की सातवे दिन भी अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहीं.
आँगनवाड़ी सेविका सहायिका ने बिहार आँगनवाड़ी संघ समिति के आवाह्नन पर 15 सुत्री माँगो को लेकर छठे दीन भी अपने अपने केंद्रो को बंद कर हड़ताल को जारी रखी.वही बाल विकास परियोजना कार्यालय में तालाबंदी कर दिया. सेविका सहायीकाओं हमारी माँगो पुरी करो के साथ प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के खीलाफ़ जम कर नरेवाजी की.सेविका सहायिकाओं ने बताया की जब तक हमारी माँगो को पुरी नही किया जाएगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी.वही पातेपूर संघ के अध्यक्ष प्रमीला देवी ने बताया की 20 दिसंबर को ज़िला पदाधिकारी के समक्ष प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा.अगर सरकार के द्वारा इसपर सुनवाई नही हुई तो हमलोग चक्का जाम करेंगे. हड़ताल में पातेपूर प्रखंड क्षेत्र के संघ के अध्यक्ष प्रमीला देवी,सीता देवी,रीता देवी,नीलम देवी,सविता कुमारी,मीरा कुमारी,ममता कुमारी,नूरजहां खानम,उर्मीला देवी,रिंकू कुमारी,उषा कुमारी,शिव कुमारी सिंहा साजन देवी सज्जो निसा,कुमारी मंजु सिन्हा के अलावह सैकड़ों सेविका सहायिका शामिल थे.