सारण :छठ पर्व को लेकर डोरीगंज में महंत के नेतृत्व मे समाजसेवियों ने की गंगा घाटों की सफाई

डोरीगंज-:

“”””””””””

लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व को लेकर डोरीगंज स्थित रामजानकी मन्दिर के महंत श्री दिनेश जी महाराज के नेतृत्व मे डोरीगंज के विभिन्न घाटों की साफ सफाई की गयी ।

इस अवसर दर्जनों युवकों ने छठ पर्व को लेकर डोरीगंज के डोरीगंज घाट , मेला घाट , बंगाली बाबा घाट, एवं बालु घाट की साफ सफाई की ।

इस सफाई अभियान मे मुख्य रुप से जलालपुर पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि रजनीश कुमार समाजसेवी धर्मेन्द्र सिंह , धनेश कुमार , अमरीश कुमार , मंतोष कुमार , संजय कुमार , चन्दन कुमार , राजा रहीम , आत्मा राय , सुमन्त कुमार , पवन कुमार सहित अनेक युवक शामिल हुए।

न्यूज़ इनपुट -दिग्विजय सिंह बबलू