सारण :गड़खा में  पिकअप से दर्जनों बछड़ा बरामद ,एक की मौत

कुन्दन कुमार 
गड़खा
गड़खा बाजार के चिरांद रोड से शनिवार की रात बन्द पिकअप से 11बछड़ा बरामद हुए,जिसमे एक बछरे की मौत हो चुकी है।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, थानाध्यक्ष कुमार संतोष रजक दलबल के साथ मौके पहुँच पिकअप को जप्त कर थाना में लाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चिरांद की ओर से एक पिकअप आ रही थी, नवजीवन सेवा सदन के समीप वाहन से एक बछड़ा गिर पड़ा जब ग्रामीणों ने देखा की अंदर दर्जनों बछरे है तो होश उड़ गए, शोर मचाने पर ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। वाहन चालक मालिक और 2 अन्य लोगों की पकड़ कर धुनाई कर दी। आस पास के लोगो ने विवाद ना बढ़े इसलिए पकड़े गए लोगो को भागा दिया।
मौके पर माजूद ग्रामीणों ने बताया कि गाड़ी वैशाली जिले के मझौली गांव निवासी खुर्शीद आलम के नाम पर है, जबकि गाड़ी के ऊपर जय माता दी लिखी हुई है,इससे ऐसा प्रतीत होती हैं कि इनलोगो द्वारा यही धंधा बहुत पहले से जारी है।
इस सम्बन्ध गड़खा निवासी अनिल चैधरी ने थाना में प्रथमिकी दर्ज कराई जिसमे बीआर06 जीबी 2785 के चालक समेत 2 अन्य अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन जप्त कर बछड़ो को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।