सिवान पहुंचे पूर्व क्रिकेटर मो: अजहरुद्दीन, खोलेंगे क्रिकेट एकेडमी
#परवेजअख्तर/सिवान

सिवान :नगर में रविवार की शाम एक शादी समारोह में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मो. अजहरुद्दीन बराती के तौर पर शामिल होने सिवान पहुंचे थे। मो. अजहरुद्दीन के सिवान आने पर उन्हें देखने के लिए विवाह स्थल पर लोगों का तांता लग गया। लोग पूर्व क्रिकेटर के साथ सेल्फ़ी लेने को उतावले दिखे। मो. अजहरुद्दीन के साथ दुबई के एक युवा उद्योगपति और तमिलनाडु के एक फ़िल्म एक्टर रवि भी शादी समारोह में शामिल हुए। इस दौरान
उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया उनके छोटे भाई मो. मैजुद्दीन पटना में बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए क्रिकेट एकेडमी खोलेंगे। जिसकी देखरेख वे स्वयं करेंगे। उन्होंने बताया कि वे बिहार वासियों के लिए कुछ करना चाहते हैं। उन्होंने कहाकि उनके मित्र ने बिहार के दो हजार युवाओं को दुबई में रोजगार दिया है।मो. अजहरुद्दीन ने कहा कि आज के इस दौर में कोई भी खेल जरूरी है, लेकिन उनमें से किसी एक में हुनरमंद होना बहुत जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि जब मैं छोटा था तो बैट-बॉल देखता था तो मैं ये बोलता था कि ये क्या है, फिर धीरे धीरे खेलने लगा। भारतीय टीम का कप्तान तक बना। उन्होंने अपनी उपलब्धि के लिए अपने मामा को श्रेय देते हुए कहा कि अपने मामू के इंसपायर किए जाने के कारण ही वे क्रिकेटर बने। उन्होंने बिहार के युवाओं में काफी टैलेंट होने की बात कहते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि बिहार से लड़के इंडियन टीम में जरूर जाएंगे। बता दें कि सिवान में रविवार को सोनवर्षा निवासी और दुबई के प्रवासी व्यवसायी तनवीर अहमद की बेटी की शादी में बराती तरफ से आए थे।
—————–




Recent Comments