सारण :खुले में शौच मुक्त अभियान में तेजी लाने के लिए बीडीओ ने आयोजित की बैठक

अमनौर /सारण
प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में बीडीओ वैभव कुमार की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मीशन की सफलता को लेकर स्वच्छाग्रहियों ,मुखिया , पीआरएस , टोला सेवक व तालिमी मर्कजी सहित जीविका के सक्रिय कार्यकर्ताओं के बीच बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान स्वच्छता अभियान से सबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी. जहां प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के चयनित वार्डों मैं खुले में शौच मुक्त अभियान के तहत घर -घर शौचालय निर्माण में तेजी लाने पर बल दिया गया जिसमें बताया गया कि अमनौर,हरनारायण ,अमनौर कल्याण, पैगा मित्रसेन व काटसा पंचायत में लगभग एक हजार शौचालय निर्माण को लेकर गढे खुदवाने का लक्ष्य दिया गया. जहां संबंधित पदाधिकारी ग्रामीण लाभूकों को शौचालय निर्माण की दिशा में प्रेरित करेंगे. बीडीओ वैभव कुमार ने बताया कि सरकार के सात निश्चय योजनाओं में किसी प्रकार लापरवाही व बहानेबाजी नहीं चलेगी. चार पंचायतों में एक हजार गड्ढे खुदवाने के लिए चार पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं. जो लाभूकों को प्रेरित करेगें. जिसे तीन दिनों के कार्य पूरा करने का लक्ष्य है. वहीं जिला स्वच्छता मीशन के अनुलेखा चौधरी व बलाॅक को -ऑर्डिनेटर चन्द्रमणि कुमारी आदि ने स्वच्छाग्रहियों अन्य सदस्यों को प्रोत्साहित किया तथा कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करायी. वहीं दुसरी ओर बीडीओ ने सरकार के सात निश्चय योजना के तहत चयनित वार्डों में पंचायत सभी मुखियों को द्वारा योजना संबंधित राशि यथाशीघ्र हस्तान्तरण का निर्देश दिया है . ताकि कार्य को गति दी जा सके. मौके पर मुख्य रूप से सीडीपीओ रश्मि कुमारी , बीईओ प्रतिनिधि अजीत कुमार पाण्डेय , जीविका के सुरेन्द्र कुमार मांझी ,मुखिया पति बिजय विधार्थी व मुखिया सत्येन्द्र राम, जयप्रकाश साह आदि लोग उपस्थित थे.