सिवान :सड़क दुर्घटना में माले कार्यकर्ता की मौत
# परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के मैरवा-सिवान मुख्य पथ पर सिधवल मोड़ समीप बुधवार की दोपहर एक तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार एक व्यक्ति को रौंद दिया, घायल को आनन फानन में इलाज के लिए स्थानीय लोगों और मुफ्फसिल थाना द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में घायल की मौत हो गई। घायल व्यक्ति 56 वर्षीय शिवरतन यादव बताया जाता है। वह माले कार्यकर्ता था। इधर जैसे ही माले कार्यालय में इसकी जानकारी लोगों को हुई माले के पूर्व विधायक अमर नाथ यादव सहित कई कार्यकर्ता सदर अस्पताल पहुंचे।
मामले में बताया जाता है कि बुधवार को सिवान-मैरवा मुख्य पथ पर सिधवल मोड़ समीप शिवरतन यादव साइकिल सिवान की तरफ आ रहे थे और विपरीत दिशा से एक तेज रफ्तार बोलेरो जा रही थी। मोड़ पर एक ठेला वाला बोलेरो चालक के सामने आ गया उसे बचाने के क्रम में बोलेरो चालक ने शिवरतन को रौंद दिया। घटना के बाद बोलेरो गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना मौके पर पहुंची और गाड़ी को जब्त कर स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। इधर घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।




Recent Comments