
थाना परिसर में नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक ने किया पब्लिक बैठक का आयोजन
रिपोर्टिंग- *हसन जाज़िब आब्दी*
*लखीमपुर खीरी(उप्र)*-
जनपद लखीमपुर खीरी के थाना परिसर में नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक बृजेश चन्द्र तिवारी ने पुलिस पब्लिक बैठक आयोजित की जिसमे अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस पब्लिक के बीच समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया,नवनियुक्त थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में भारी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय नेताओं ने भाग लिया,बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश चन्द्र तिवारी ने की।बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक बृजेश चन्द्र तिवारी ने अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस पब्लिक के बीच समन्वय स्थापित करने पर बल दिया तथा कहा कि पुलिस पब्लिक नदी के दो किनारे हैं इस पर समन्वय की पुलिया बना देना है तभी यह बैठक सार्थक हो सकेगी और कहा कि जन शिकायतों के निपटारे के लिए पुलिस पूरी तरह से तत्पर्य है व अपराध नियंत्रण के लिए लोक भागीदारी सुनिश्चित किया जाना जरूरी हैं। बैठक में अपराध नियंत्रण की दिशा में शराबबंदी अभियान को सफल बनाने,थाना में संशाधनों की कमी को दूर कर समस्त कार्यों में गतिशीलता लाने सहित अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पहल करने की अपनी पहली प्राथमिकता बताया।
इस आयोजित बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील चोपड़ा,व्यापार मंडल महामंत्री अमित अरोड़ा,हरिहर दत्त मिश्रा,मुकेश शर्मा,शिव गोविंद कुशवाहा,सुरेंद्र कुमार मिश्रा,हरी प्रकाश मिश्रा,कैसर जहां,अशोक अरोड़ा, सभासद युसूफ अंसारी,सभासद भूपेंद्र गुप्ता,सभासद अचला शर्मा,अजीत सक्सेना, विनोद अरोड़ा, सहित उपनिरीक्षक अजय कुमार मिश्रा और समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।




Recent Comments