भेल्दी।भेल्दी थाना क्षेत्र के समस्तपुरा गांव में एक व्यक्ति के निजी जमीन पर उसके पड़ोसी द्वारा जबरजस्ती घर बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया। जिसका विरोध व मना करने पर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में पीड़ित समस्तपुरा निवासी शत्रोघ्न सिंह ने भेल्दी थाना में आवेदन दिया। जिसमें कहा कि गाँव पड़ोसी दरोगा सिंह राकेश कुमार माला देवी रवि कुमार सोनू कुमार सभी लोग मिलकर मेरे पुश्तैनी जमीन को दखल कर जबरण घर बनाने लगे। जब मैं अवैध कार्य को रोकने करने गया तो गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इस मामले में पहले से कोर्ट में मामला दायर है वहीं इसमें माला देवी अपराधिक बैकग्राउंड के भी हैं।कोर्ट में उनपर ट्रायल चल रही है था उनके पति जेल में बन्द हैं।आवेदन की छायाप्रति सारण पुलिस अधीक्षक व मढ़ौरा डीएसपी को वाट्सप पर भेज फोन पर मामलों से अवगत करा करवाई की मांग की गई।वही भेल्दी थानाध्यक्ष ने भी मामले में आरोपियों पर करवाई की बात कहीं।