
सारण :स्वर्गीय कवलदेव सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में सारण पुलिस टीम विजयी
#अजहर करीम
इसुआपुर-
बेसिक स्कूल केरवां के खेल मैदान में स्वर्गीय कवलदेव सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के बैनर तले खेलाए गए फाइनल मैच में सारण पुलिस टीम विजयी रही। जीते हुए टीम के कप्तान विजय कुमार को स्थानिय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने शील्ड प्रदान किया ।खेल की शुरुवात मशरख पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश पासवान ने फुटबॉल किक मारकार किया। इसके पूर्व सेमीफाइनल के उदघाटन में शुक्रवार को पेनाल्टी गोल के माध्यम से सारण पुलिस टीम विजयी हुई थी। वही इसके दूसरे दिन भी पेनाल्टी गोल के माध्यम से ही संत सुखदेव फुटबॉल क्लब छपरा विनर घोषित हुई थी। दोनो सेमीफाइनल के विजेताओं ने रविवार को फाइनल मैच खेला। प्रतियोगिता आयोजक राकेश कुमार सिंह तूफानी तथा उदघोषक वीरेंद्र राय थे। इस अवसर पर स्थानिय जिला पार्षद सदस्या प्रियंका सिंह, मनोज राय, भाजपा नेता हरिनारायण सिंह, धीरज सिंह, छात्र नेता रणवीर सिंह, गौतम ओझा, बीरबल प्रसाद,दारा सिंह, विकाश सिंह, मनोरंजन सिंह, संजय राय, सुदर्शन राउत, सिपाही राय सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे




Recent Comments